विश्व जूनियर स्क्वाश में पांचवें स्थान पर रही भारतीय महिला टीम

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 01-08-2026
Indian women's team finishes fifth in World Junior Squash
Indian women's team finishes fifth in World Junior Squash

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 भारतीय महिला टीम ने यहां 5-6वें स्थान के प्लेऑफ में इंग्लैंड को 2-0 से हराकर विश्व स्क्वाश जूनियर टीम चैंपियनशिप में पांचवां स्थान हासिल किया।
 
रुद्र सिंह ने रेखा केमेसी को 11-5, 8-11, 11-5, 11-6 से हराकर भारत को बढ़त दिलाई। इसके बाद सान्वी कलांकी ने ईव पार्किंस पर 11-6, 11-9, 11-9 से जीत हासिल की।
 
इससे पहले भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 2-0 से हराकर प्ले-ऑफ में जगह बनाई थी।
 
इस मुकाबले में सान्वी ने टीना मा को 11-6, 11-9, 11-4 से और रुद्र ने सर्बनी मैत्रा को 10-12, 11-5, 11-1, 11-2 से हराया।
 
भारतीय पुरुष टीम ने इस प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता था।