मुथैया मुरलीधरन, डेनियल विटोरी ने मेरी गेंदबाजी को निखारने में मदद की: जीशान

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 25-08-2026
Muttiah Muralitharan, Daniel Vettori helped me hone my bowling: Zeeshan
Muttiah Muralitharan, Daniel Vettori helped me hone my bowling: Zeeshan

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
भारत के युवा लेग स्पिनर जीशान अंसारी ने कहा कि आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से खेलते हुए दिग्गज स्पिनरों मुथैया मुरलीधरन और डेनियल वेटोरी से मिले सबक से उन्हें अपने खेल को निखारने में मदद मिली।

ईशान किशन, ऋषभ पंत और वाशिंगटन सुंदर जैसे खिलाड़ियों के साथ भारत की अंडर-19 विश्व कप 2016 टीम का हिस्सा रहे जीशान के करियर में तब नया मोड़ आया जब आईपीएल 2025 के लिए सनराइजर्स ने उन्हें अपनी टीम में शामिल किया।
 
अंसारी ने पीटीआई वीडियोज से कहा, ‘‘जब मैं सनराइजर्स में था, तब मुझे मुथैया मुरलीधरन और डेनियल वेटोरी से काफी कुछ सीखने को मिला। उन्होंने मुझे गेंदबाजी के बारे में कई ऐसी बातें बताईं जो मुझे पता नहीं थीं। उनसे मैंने जो कुछ भी सीखा है, उससे मुझे बहुत मदद मिली है। अगर मैं उनसे मिली सीख पर अमल करता रहूंगा तो मेरा खेल बेहतर होता जाएगा।’’
 
इस 26 वर्षीय खिलाड़ी को यूपी टी20 लीग के दौरान पूर्व भारतीय स्पिनर पीयूष चावला के मार्गदर्शन से भी फायदा मिल रहा है।
 
अंसारी ने कहा, ‘‘मैंने यूपी टी20 में पीयूष चावला से दो बार बात की है। उन्होंने मुझसे कहा कि मैं बहुत अच्छी गेंदबाजी कर रहा हूं और मुझे कुछ सलाह भी दी। मैं उनसे जितना हो सके सीख रहा हूं। वह मेरी बहुत मदद कर रहे हैं।’’जरिए धर्मांतरण के खिलाफ कार्रवाई का प्रावधान करता है।