आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
भारत की 16 वर्षीय सेलर माही वर्मा शनिवार को लड़कियों की डिंगी स्पर्धा की शुरूआती सीरीज की 12वीं रेस में आठवें स्थान पर रहीं और यहां एशियाई खेलों में कुल मिलाकर छठे स्थान पर रहीं।
माही ने पहली रेस से नाम वापस ले लिया था। उन्होंने बाकी सभी रेस में हिस्सा लिया लेकिन उनके कुल अंक 75 और नेट अंक 57 रहे।
एशियाई खेलों में नौकायन स्पर्धाएं अंतरराष्ट्रीय ‘लो-पॉइंट फ्लीट’ रेसिंग प्रारूप का पालन करती हैं जिसमें सबसे कम स्कोर वाले सेलर प्रतियोगिता जीतते हैं।
इस प्रकार स्वर्ण पदक थाईलैंड की पिनचानोक क्लायसोम्बून (25 कुल अंक) ने जीता। रजत पदक हांगकांग की जिक्सी हुआंग (29 कुल अंक) और दक्षिण कोरिया की सॉन्ग ली ने 31 कुल अंक के साथ कांस्य पदक जीता।