चाइना मास्टर्स में भारत की अगुवाई करेंगे लक्ष्य, महिला एकल में तीन युवा खिलाड़ियों पर होगी नजर

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 31-08-2026
Lakshya to lead India at China Masters, three young players to watch out for in women's singles
Lakshya to lead India at China Masters, three young players to watch out for in women's singles

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
विश्व चैंपियनशिप में शुरुआत में ही बाहर होने वाले लक्ष्य सेन अपनी इस निराशा को पीछे छोड़कर मंगलवार से यहां शुरू होने वाले 1,250,000 अमेरिकी डॉलर के चाइना मास्टर्स सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती की अगुवाई करेंगे।

सेन को हालांकि पहले दौर में ही कड़ी चुनौती का सामना करना होगा। वह अपने शुरुआती मैच में फ्रांस के विश्व चैंपियन एलेक्स लैनियर का सामना करेंगे।
 
जून में यूएस ओपन सुपर 300 के फाइनल में पहुंचने वाले किदाम्बी श्रीकांत पहले मैच में चीनी ताइपे के ची यु-जेन का सामना करेंगे। इस सत्र में उनका प्रदर्शन उतार चढ़ाव वाला रहा है। कनाडा ओपन में चोट के कारण उन्हें टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा, जिसके बाद कोरिया मास्टर्स में भी वे पहले ही दौर में बाहर हो गए।
 
पुरुष युगल में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की चौथी वरीयता प्राप्त जोड़ी से भारत को काफी उम्मीद होगी।
 
सात्विक और चिराग ने इस साल की शुरुआत में सिंगापुर ओपन जीतकर दो साल का अंतरराष्ट्रीय खिताब का इंतजार खत्म किया। वे चीन के हू के युआन और लिन जियांग यी के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेंगे।