मौद्रिक नीति समिति की बैठक में लिए गए प्रमुख फैसले

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 05-12-2025
Key decisions taken in the Monetary Policy Committee meeting
Key decisions taken in the Monetary Policy Committee meeting

 

आवाज द वॉयस/ नई दिल्ली

 
मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक में लिए गए फैसलों की रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने शुक्रवार को ​​जानकारी दी। इसके मुख्य बिंदु इस प्रकार हैं...
 
- रेपो दर को 0.25 प्रतिशत घटाकर 5.5 प्रतिशत किया गया।
 
- फरवरी 2025 से चौथी बार रेपो दर में हुई कटौती, अब तक कुल 1.25 प्रतिशत की कटौती हुई।
 
- एमपीसी ने मौद्रिक नीति का तटस्थ रुख जारी रखने का भी फैसला किया।
 
- वित्त वर्ष 2025-26 के लिए जीडीपी वृद्धि का अनुमान 6.8 प्रतिशत से बढ़ाकर 7.3 प्रतिशत किया गया।
 
- चालू वित्त वर्ष के लिए खुदरा मुद्रास्फीति का अनुमान 2.6 प्रतिशत से घटाकर दो प्रतिशत किया गया।
 
- आर्थिक वृद्धि की गति का समर्थन करने के लिए नीतिगत गुंजाइश मौजूद।
 
- प्रमुख आंकड़ों से तीसरी तिमाही में भी आर्थिक गतिविधि बरकरार रहने के संकेत मिलते हैं।
 
- आरबीआई खुले बाजार परिचालन के तहत नकदी प्रबंधन के लिए एक लाख करोड़ रुपये की सरकारी प्रतिभूतियों की खरीद करेगा। - रिजर्व बैंक तीन साल की अवधि वाला पांच अरब डॉलर का ‘खरीब-बिक्री’ डॉलर-रुपया अदलाबदली करेगा।
 
- बैंकों की परिसंपत्ति गुणवत्ता, लाभप्रदता मजबूत बनी हुई है।
 
- बैंकिंग प्रणाली के लिए समुचित टिकाऊ नकदी मुहैया कराने के लिए आरबीआई प्रतिबद्ध।
 
- वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान चालू खाता घाटा नरम रहने की उम्मीद।
 
- 28 नवंबर, 2025 तक विदेशी मुद्रा भंडार 686.2 अरब डॉलर था।
 
- एमपीसी की अगली बैठक चार से छह फरवरी, 2026 को होगी।