जायसवाल का दूसरा शतक, टेस्ट श्रृंखला से पहले शानदार फॉर्म में लौटे

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 07-11-2026
Jaiswal scores second century, returns to form ahead of Test series
Jaiswal scores second century, returns to form ahead of Test series

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 यशस्वी जायसवाल के लगातार दूसरे शतक से भारत ए ने न्यूजीलैंड ए के खिलाफ शनिवार को तीसरे अनौपचारिक टेस्ट के पहले दिन दो विकेट पर 227 रन बना लिये ।
 
जायसवाल ने 138 गेंद में 102 रन बनाकर 19 नवंबर से शुरू हो रही दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला से पहले फॉर्म में वापसी की ।
 
बारिश के कारण 70वें ओवर में पहले दिन का खेल खत्म करना पड़ा ।
 
पहले दिन का खेल समाप्त होने पर साइ सुदर्शन (205 गेंद में नाबाद 77 रन) और कप्तान ध्रुव जुरेल (नाबाद 12 ) क्रीज पर थे ।
 
टेस्ट श्रृंखला से पहले जसप्रीत बुमराह, रविंद्र जडेजा और प्रसिद्ध कृष्णा भी यह मैच खेल रहे हैं ।
 
जायसवाल ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ए के किसी भी गेंदबाज को नहीं बख्शा । उन्होंने जेरोड मैकी को दो बार लगातार तीन चौके लगाये । न्यूजीलैंड ए ने जायसवाल का कैच उस समय छोड़ा था जब वह 54 रन पर थे । इसका खामियाजा टीम को भुगतना पड़ा ।
 
जायसवाल ने आफ स्पिनर डीन फॉक्सक्राफ्ट की गेंद पर 44वें ओवर में स्वीप शॉट खेलकर अपना शतक पूरा किया । इसके कुछ देर बाद ही वह फर्न्स की गेंद पर मिडआफ में कैच देकर