आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज मोर्नी मार्कल ने कहा कि जब वह भारतीय टीम से गेंदबाजी कोच के तौर पर जुड़े तो शुरूआती दिनों में टीम की सोच और भारतीय भाषा को समझने में मोहम्मद शमी की मौजूदगी से उन्हें काफी मदद मिली ।
शमी ने शुक्रवार को टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया ।
मोर्कल 2024 में भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच बने थे । उन्हें टेस्ट प्रारूप में शमी के साथ काम नहीं किया लेकिन 2025 की शुरूआत में चैम्पियंस ट्रॉफी के दौरान उन्हें यह मौका मिला ।
मोर्कल ने मैच से पूर्व इंटरव्यू में मेजबान प्रसारक ‘सोनी स्पोटर्स’ से कहा ,‘‘ मैं खुशकिस्मत हूं कि जब मैने भारतीय टीम के साथ शुरूआत की तब शमी टीम का हिस्सा थे । काफी प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं और भारतीय भाषा को समझने में उन्होंने मेरी काफी मदद की । उन्हें टेस्ट क्रिकेट से विदा लेते देखना दुखद है ।’’
शमी सीमित ओवरों के क्रिकेट में बंगाल और आईपीएल टीम के लिये खेलते रहेंगे ।