Indian raiders played a decisive role in the final, says Kabaddi captain Pushpa Rana
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
भारतीय महिला कबड्डी कप्तान पुष्पा राणा ने शनिवार को यहां कहा कि एशियाई खेलों में ईरान के खिलाफ फाइनल में जीत में उनके रेडर्स ने निर्णायक भूमिका निभाई।
भारत ने जुझारू ईरान को 37-34 से हराकर एशियाई खेलों में महिला कबड्डी में रिकॉर्ड चौथी बार स्वर्ण पदक जीता।
पुष्पा ने जीत के बाद कहा, ‘‘हमारे रेडर बेहतरीन हैं। वह हमारी ताकत हैं। इसलिए हमारा मुख्य लक्ष्य यह था कि भले ही हमारे डिफेंडर अच्छा प्रदर्शन न कर पाएं, हमारे रेडर हमेशा अच्छा प्रदर्शन करेंगे।’’
कप्तान ने स्वीकार किया कि टीम पर स्वर्ण पदक जीतने का दबाव था।