ब्रिटेन दौरे पर सात मैच खेलेगी भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 03-07-2026
Indian junior women's hockey team to play seven matches on UK tour
Indian junior women's hockey team to play seven matches on UK tour

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 भारत की 24 सदस्यीय जूनियर महिला हॉकी टीम पांच से 14 जुलाई तक ब्रिटेन के दौरे पर सात मैच खेलेगी ।

टीम बेंगलुरू के केंपेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से बृहस्पतिवार की रात रवाना हुई।
 
नये कोच टिम व्हाइट के साथ भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम स्कॉटलेंड और इंग्लैंड के खिलाफ सात मैच खेलेगी । जूनियर एशिया कप समेत आगामी अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों की तैयारी के लिये यह दौरा अहम है ।
 
इस दौरे पर एडिनबर्ग यूनिवर्सिटी में स्कॉटलैंड की सीनियर टीम के खिलाफ भी दो मैच खेले जाने हैं । इसके अलावा अमेरिका, इंग्लैंड और बेल्जियम की जूनियर टीमों से मैच खेले जायेंगे ।