हैरी ब्रूक के नाबाद शतक से इंग्लैंड की श्रीलंका पर बड़ी जीत

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 16-09-2026
Harry Brooke's unbeaten century gives England a big win over Sri Lanka

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने केवल 49 गेंद पर नाबाद 114 रन की पारी खेली जिससे इंग्लैंड ने तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला के पहले मैच में श्रीलंका को 119 रन से करारी शिकस्त दी।
 
ब्रूक ने अपनी तूफानी पारी में 10 चौके और छह छक्के लगाए। उनके अलावा सलामी बल्लेबाज जोस बटलर ने भी 44 गेंद पर 80 रन का योगदान दिया जिससे इंग्लैंड पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 254 रन का विशाल स्कोर बनाने में सफल रहा।
 
ब्रूक ने इससे पहले अपने पिछले दो मैच में जुलाई में भारत के खिलाफ 79 और 95 रन की नाबाद पारियां खेली थी। इस तरह से वह अब तक टी20 प्रारूप में बिना आउट हुए 288 रन बना चुके हैं।
 
श्रीलंका की टीम बड़े लक्ष्य के सामने लड़खड़ा गई और 19 ओवर में 135 रन पर आउट हो गई। उसकी तरफ से दुनिथ वेलालगे ने सर्वाधिक के 33 रन बनाए। इंग्लैंड की तरफ से सन्नी बेकर सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने अपने चार ओवरों में 12 रन देकर तीन विकेट लिए।
 
टी20 सीरीज के बाद दोनों टीमों के बीच तीन वनडे मैच खेले जाएंगे। टी20 सीरीज का दूसरा मैच गुरुवार को कार्डिफ में खेला जाएगा।