ग्रैंड शतरंज टूर : रैपिड वर्ग में संयुक्त शीर्ष पर रहे प्रज्ञानानंदा

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 04-07-2026
Grand Chess Tour: Praggnanandhaa finishes joint top in rapid section
Grand Chess Tour: Praggnanandhaa finishes joint top in rapid section

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंदा ने आखिरी दिन तीनों मुकाबले जीतकर ग्रैंड शतरंज टूर के क्रोएशिया चरण में रैपिड श्रेणी में 12 अंक लेकर फ्रांस के फिरोजा अलीरजा के साथ संयुक्त शीर्ष स्थान हासिल कर लिया ।
 
दूसरे दिन पिछड़ रहे प्रज्ञानानंदा ने आखिरी दिन क्रोएशिया के इवान सारिच, रोमानिया के डीक बोगडेन डेनियल और नीदरलैंड के अनीश गिरि को हराया ।
 
फ्रांस के मैक्सिम वाचियेर लाग्रेव और उजबेकिस्तान के नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव 11 अंक लेकर दूसरे स्थान पर रहे । विश्व चैम्पियन डी गुकेश और जर्मनी के विंसेंट केमेर ने दस अंक हासिल किये ।
 
अब ब्लिट्ज वर्ग के 18 दौर खेले जाने हैं । गिरि के आठ अंक हैं जबकि डीक और नीदरलैंड के जोर्डन वान फोरीस्ट उनसे एक अंक पीछे हैं ।
 
 
खेल जगरेब