आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
दक्षिणेश्वर सुरेश ने अच्छी शुरूआत की लेकिन लय कायम नहीं रख सके और दक्षिण कोरिया के सून वू क्वोन ने तीन सेटों में उन्हें हराकर भारत के खिलाफ डेविस कप क्वालीफायर्स दूसरे दौर के मुकाबले में शुक्रवार को मेजबान टीम को 1 . 0 से बढत दिला दी ।
दक्षिणेश्वर शुरूआत में आत्मविश्वास से भरे दिखे लेकिन क्वोन ने धीरे धीरे लय पकड़ी । भारतीय खिलाड़ी को 6 . 3, 3. 6, 4 . 6 से पराजय का सामना करना पड़ा ।
अब भारत की उम्मीदों का दारोमदार सुमित नागल पर है जो दूसरे एकल मुकाबले में हियोन चुंग से खेलेंगे ।
पिछले साल पदार्पण के बाद से दक्षिणेश्वर की यह पहली हार है । शुक्रवार से पहले तक उन्होंने तीन एकल और एक युगल मुकाबला जीता था ।
दोनों देश अंतिम आठ में जगह बनाने वाली पहली एशियाई टीम बनने की कोशिश में हैं ।