राष्ट्रमंडल क्यू खेल चैंपियनशिप अहमदाबाद में शुरू

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 07-10-2026
Commonwealth Cue Sports Championship begins in Ahmedabad
Commonwealth Cue Sports Championship begins in Ahmedabad

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 दूसरी राष्ट्रमंडल क्यू खेल चैंपियनशिप की बुधवार को यहां शुरुआत हुई जिसमें 42 देशों के 144 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इस चार दिवसीय चैंपियनशिप में 72 पुरुष और 72 महिला खिलाड़ी इंग्लिश बिलियर्ड्स, स्नूकर, 10 बॉल पूल, हेबॉल और ब्लैकबॉल स्पर्धाओं में हिस्सा लेंगे।

प्रतियोगिता में 10 पदक स्पर्धाएं होंगी और यह पहली बार है जब कई स्पर्धाओं वाली इस प्रतिष्ठित राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप का आयोजन भारत में किया जा रहा है।
 
भारतीय बिलियर्ड्स एवं स्नूकर महासंघ (बीएसएफआई) इस प्रतियोगिता का आयोजन विश्व बिलियर्ड्स खेल परिसंघ (डब्ल्यूसीबीएस) और राष्ट्रमंडल खेल के समर्थन से कर रहा है। यह बीएसएफआई के शताब्दी समारोह का भी प्रमुख आयोजन है।
 
भारत 2025 में मॉरीशस में आयोजित पहली चैंपियनशिप में पांच पदक जीतने के बाद इस प्रतियोगिता में आत्मविश्वास के साथ उतरेगा।
 
गत राष्ट्रमंडल महिला हेबॉल चैंपियन विद्या पिल्लै, पुरुष हेबॉल के रजत पदक विजेता शिवम अरोड़ा और महिला 10 बॉल पूल की रजत पदक विजेता चित्रा मागिमैराज भारतीय चुनौती की अगुवाई करेंगे।
 
भारतीय दल को गत चैंपियनों और विश्व स्तरीय खिलाड़ियों से सजी मजबूत अंतरराष्ट्रीय चुनौती का सामना करना होगा। इसमें इंग्लैंड की केली फिशर, दक्षिण अफ्रीका के क्रेग बोवर, मलेशिया के लिम कोक लिओंग, इंग्लैंड की रेबेका केन्ना और वेल्स के डेरेन मोर्गन शामिल हैं।