Tanmay Baloda took eight wickets as India Under-19 defeated Australia by ten wickets.
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
बायें हाथ के स्पिनर तन्मय बालोडा के दूसरी पारी में आठ विकेट और मैच में 14 विकेट की मदद से भारत की अंडर 19 क्रिकेट टीम ने दूसरे युवा टेस्ट के तीसरे दिन आस्ट्रेलिया को दस विकेट से हराकर श्रृंखला 2 . 0 से अपने नाम की ।
आस्ट्रेलियाई टीम तीसरे दिन चार विकेट पर 86 रन से आगे खेलते हुए 151 रन पर आउट हो गई । भारत को जीत के लिये सिर्फ 11 रन बनाने थे जो बिना कोई विकेट गंवाये बना लिये ।
भारत ने इससे पहले 315 रन बनाकर पहली पारी में 141 रन की बढत ली थी । आस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 174 रन बनाये थे ।
भारतीय अंडर 19 टीम ने राजकोट में खेला गया पहला युवा टेस्ट एक पारी और 48 रन से जीता था । इससे पहले युवा वनडे श्रृंखला में 3 . 0 से जीत दर्ज की थी ।
बालोडा ने पहली पारी में 32 रन देकर छह और दूसरी में 41 रन देकर आठ विकेट चटकाये ।