मेस्सी ने विदाई मैच को बनाया यादगार, अर्जेंटीना की 3-0 से शानदार जीत

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 07-10-2026
Messi makes his farewell match memorable, Argentina wins 3-0
Messi makes his farewell match memorable, Argentina wins 3-0

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
दो दशक तक अर्जेंटीना के फुटबॉल की धड़कन रहे लियोनेल मेस्सी ने देश के लिए अपने आधिकारिक विदाई मैच को यादगार बना दिया। उन्होंने बेनिन के खिलाफ टीम की 3-0 की जीत में पेनल्टी पर एक गोल करने के साथ दो गोल करने में मदद की।

ब्यूनस आयर्स के मोन्यूमेंटल स्टेडियम में खेले गए मैच में हजारों प्रशंसकों ने इस महान खिलाड़ी को जोरदार तालियों और नारों के साथ अंतिम विदाई दी।
 
अर्जेंटीना के इस सुपरस्टार ने 85,000 प्रशंसकों के सामने अपने 21 साल लंबे अंतरराष्ट्रीय करियर का समापन किया जिसमें उन्होंने 126 गोल, 2022 विश्व कप खिताब और दो कोपा अमेरिका खिताब शामिल रहे।
 
मेस्सी ने पिच के केंद्र से माइक्रोफोन में बोलते हुए दर्शकों से कहा, ‘‘20 से अधिक वर्षों तक इस जर्सी को पहनना मेरे लिए बहुत गर्व की बात थी। मैंने कभी लड़ना नहीं छोड़ा, मैदान पर अपना सब कुछ देना कभी नहीं छोड़ा। मैं हमेशा वापस आता रहना चाहूंगा क्योंकि अर्जेंटीना की राष्ट्रीय टीम के लिए खेलना आपके साथ होने वाली सबसे खूबसूरत चीज है। ’’
 
उनके कई साथी खिलाड़ी भावुक हो गए थे। उन सभी ने लियोनेल स्कालोनी के नेतृत्व वाले कोचिंग स्टाफ और प्रशंसकों ने खड़े होकर तालियां बजाकर उनका अभिवादन किया।