‘लीजेंड्स लीग’ वास्तविक रूप से पेचीदा और अस्पष्ट क्षेत्र है : आईसीसी एसीयू प्रमुख एंडी एफग्रेव

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 07-10-2026
'Legends League' is a really complicated and murky area: ICC ACU chief Andy Ephgrave
'Legends League' is a really complicated and murky area: ICC ACU chief Andy Ephgrave

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की भ्रष्टाचार-रोधी इकाई के प्रमुख एंड्रयू एफग्रेव का कहना है कि संन्यास ले चुके खिलाड़ियों वाली ‘लीजेंड्स लीग’ वास्तविक रूप से पेचीदा और अस्पष्ट क्षेत्र है क्योंकि इनमें से ज्यादातर प्रतियोगिताओं को आधिकारिक मंजूरी नहीं मिली होती जिससे ये खेल के लिए ‘प्रतिष्ठा संबंधी जोखिम’ पैदा करती हैं।
 
एफग्रेव से ‘क्रिकइन्फो’ को दिए एक साक्षात्कार में पूछा गया कि क्या संन्यास ले चुके खिलाड़ियों वाली लीग ‘सिरदर्द’ बन गई हैं तो जवाब में उन्होंने मौजूदा स्थिति को अस्पष्ट बताया।
 
उन्होंने कहा, ‘‘यह एक वास्तविक रूप से ‘ग्रे एरिया’ (अस्पष्ट क्षेत्र) है क्योंकि कई बार उन्हें वास्तव में कभी मंजूरी नहीं मिलती और निश्चित रूप से उन्हें आईसीसी का अनापत्ति प्रमाणपत्र नहीं मिलता। घरेलू बोर्ड उन्हें मंजूरी नहीं देते या कुछ देते भी हैं। लेकिन यह थोड़ा ‘ग्रे एरिया’ है क्योंकि इनमें खेलने वाले बहुत से खिलाड़ी क्रिकेट के मौजूदा ढांचे का हिस्सा नहीं हैं। ‘‘
 
पूर्व ब्रिटिश पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘लेकिन उनमें से काफी अब भी प्रतिष्ठित नाम हैं। मुझे लगता है कि इसमें विरासत और उस खिलाड़ी को देखने की इच्छा के बीच संतुलन बनाना जरूरी है, जिसे आपने बड़े होते हुए खेलते देखा है और इससे जुड़े जोखिम के बीच भी संतुलन होना चाहिए। ’’