बागोरा के छह विकेट से ग्वालियर शेरनीज एमपीएलटी20 के फाइनल में

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 13-06-2026
Bagora's six-wicket haul puts Gwalior Lionesses in the MPLT20 final
Bagora's six-wicket haul puts Gwalior Lionesses in the MPLT20 final

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
स्पिनर उन्नति बागोरा के छह विकेट की मदद से ग्वालियर शेरनीज़ ने बुंदेलखंड बुल्स पर आठ विकेट से शानदार जीत दर्ज करके मध्य प्रदेश लीग टी20 (एमपीएलटी20) सिंधिया कप 2026 की महिला प्रतियोगिता के फाइनल में जगह बनाई।

टूर्नामेंट में अपना दूसरा मैच खेल रही बागोरा ने एलिमेनटर में शानदार गेंदबाजी का नजारा पेश किया तथा चार ओवर में 15 रन देकर छह विकेट लिए।
 
उनकी शानदार गेंदबाजी की मदद से ग्वालियर की टीम ने बुंदेलखंड बुल्स को नौ विकेट पर 93 रन पर रोक दिया।
 
ग्वालियर की टीम ने केवल दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर दिया। सलामी बल्लेबाज आश्ना पाटीदार और कप्तान नुज़हत परवीन ने पहले विकेट के लिए 53 रन की साझेदारी करके टीम को शानदार शुरुआत दिलाई थी।
 
फाइनल में ग्वालियर शेरनीज का मुकाबला चंबल घड़ियाल्स से होगा।