Y. Khemchand Singh elected leader of the BJP legislative party in Manipur; Kuki leader to be deputy chief minister
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
मणिपुर में वाई. खेमचंद सिंह को मंगलवार को भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया। इसके साथ ही, पूर्वोत्तर राज्य में उनके नेतृत्व में सरकार गठन का मार्ग प्रशस्त हो गया है।
सूत्रों के अनुसार, कुकी समुदाय से आने वाली महिला नेता और पूर्व मंत्री नेमचा किपगेन के नयी सरकार बनने के बाद उपमुख्यमंत्री बनने की संभावना है।
राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सभी घटक दलों के विधायकों की बैठक मंगलवार रात को होगी, जिसमें सिंह और किपगेन के नामों का अनुमोदन किये जाने की उम्मीद है।
सूत्रों ने बताया कि पूर्व मंत्री सिंह को यहां पार्टी मुख्यालय में हुई भाजपा विधायकों की बैठक में विधायक दल का नेता चुना गया। भाजपा के दो विधायकों, जो अस्वस्थ हैं, को छोड़कर पार्टी के सभी विधायक बैठक में उपस्थित थे।
पूर्व मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह, विधानसभा अध्यक्ष सत्यब्रत सिंह, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ए. शारदा देवी, पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षक तरुण चुघ और पूर्वोत्तर प्रभारी संबित पात्रा सहित अन्य नेता भी बैठक में मौजूद थे।