एल कैटरटन को हल्दीराम स्नैक्स फूड में हिस्सेदारी खरीदने के लिए सीसीआई की मंज़ूरी

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 03-02-2026
L Catterton gets CCI nod to buy stake in Haldiram Snacks Foods
L Catterton gets CCI nod to buy stake in Haldiram Snacks Foods

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
प्रतिस्पर्धा नियामक सीसीआई ने मंगलवार को वैश्विक निवेश फर्म एल कैटरटन के हल्दीराम स्नैक्स फूड प्राइवेट लिमिटेड में हिस्सेदारी खरीदने के प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी।

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने एक बयान में कहा, ‘‘प्रस्तावित गठजोड़ में एल-कैटरटन इंडिया फंड द्वारा हल्दीराम स्नैक्स फूड प्राइवेट लिमिटेड (टारगेट) की कुछ शेयरधारिता का अधिग्रहण शामिल है।’’
 
एल-कैटरटन इंडिया फंड, एल-कैटरटन इंडिया ट्रस्ट की एक योजना है, जो एक सेबी-पंजीकृत वैकल्पिक निवेश कोष है, जो भारत में निवेश करने का काम करता है।
 
हल्दीराम स्नैक्स फूड प्राइवेट लिमिटेड (अपने सहयोगियों सहित) देश में पैकेटबंद खाद्य उत्पादों जैसे स्नैक्स, मिठाइयां, खाने योग्य तैयार उत्पाद, डेयरी उत्पाद, बेकरी उत्पाद, चॉकलेट और नॉन-कार्बोनेटेड रेडी-टू-ड्रिंक पेय पदार्थों के निर्माण और बिक्री में लगी हुई है।