तमिलनाडु विधानसभा में महिलाओं की आवाज सुनी जानी चाहिए: तमिलिसाई सौंदरराजन

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 23-04-2026
Women's voices should be heard in the Tamil Nadu Assembly: Tamilisai Soundararajan
Women's voices should be heard in the Tamil Nadu Assembly: Tamilisai Soundararajan

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
पूर्व राज्यपाल और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उम्मीदवार तमिलिसाई सौंदरराजन ने बृहस्पतिवार को कहा कि तमिलनाडु विधानसभा में महिलाओं की आवाज को जोरदार तरीके से सुना चाहिए और महिला उम्मीदवारों का चुनाव जीतने का मतलब राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की जीत है।

सौंदरराजन ने द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के उस विमर्श से असहमति जताई कि मौजूदा चुनाव तमिलनाडु और दिल्ली के बीच का मुकाबला है। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई उन महिलाओं और द्रमुक के बीच है जो राज्य में सुरक्षित नहीं हैं।
 
उन्होंने चेन्नई में अपना वोट डालने के बाद ‘पीटीआई-वीडियो’ को बताया, ‘‘यह द्रमुक बनाम तमिलनाडु की महिलाओं का मुकाबला है। तमिलनाडु की महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। इसलिए, मेरा नारा है द्रमुक बनाम तमिलनाडु की महिलाएं। अगर तमिलनाडु की महिलाएं जीतती हैं तो यह राजग की जीत होगी।’’
 
चेन्नई के मायलापुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहीं तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल ने कहा कि लोकतंत्र की खूबसूरती यही है कि वह उस निर्वाचन क्षेत्र में उम्मीदवार हैं जहां मुख्यमंत्री (एम के. स्टालिन) मतदाता हैं।
 
उन्होंने कहा, ‘‘मुझे इस बात की बेहद खुशी है कि मैंने लगभग आठ से नौ बार मतदान किया है। एक छात्रा के रूप में भी मैंने मतदान किया और (भाजपा) पार्टी अध्यक्ष के रूप में भी। यहां तक ​​कि राज्यपाल रहते हुए भी मैंने अपना निर्वाचन क्षेत्र नहीं बदला, बल्कि यहीं से मतदान किया। मुझे पूरा विश्वास है कि तमिलनाडु के लोग हमारे साथ खड़े रहेंगे।’’