Woman kills husband in Kurukshetra; intestines kept in a bag, liver and kidneys missing
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
हरियाणा के कुरुक्षेत्र में एक महिला ने कथित तौर पर धारदार हथियार से अपने पति का पेट काटकर उसकी हत्या कर दी और उसके आंतो को एक प्लास्टिक बैग में रख दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी महिला छत से नीचे कूद गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम में मृतक के लीवर का एक हिस्सा और दाहिनी किडनी गायब मिली, जिसके बाद पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि अंगों के गायब होने का हत्या से कोई संबंध है या नहीं। छत से गिरने से गंभीर रूप से घायल महिला का इलाज जारी है।
घटना शनिवार को पेहोवा रोड पर राज पैलेस के पास स्थित एक किराये के मकान में हुई।
पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के धामपुर गांव निवासी राजेश (40) के रूप में हुई है। वह करीब एक साल से अपनी पत्नी विमला देवी के साथ वहां रह रहा था और एक कंपनी में जलापूर्ति कर्मचारी के रूप में काम करता था।