Woman jumps from under-construction hospital building in Katni, Madhya Pradesh, condition critical
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
मध्यप्रदेश के कटनी जिले में शनिवार को 40 वर्षीय एक महिला ने जिला अस्पताल परिसर में निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत की छत से कथित तौर पर छलांग लगा दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
सिविल सर्जन डॉ. यशवंत वर्मा ने बताया कि महिला अपने बीमार बच्चे के इलाज के लिए पति के साथ चिकित्सकीय परामर्श लेने अस्पताल आई थी।
उन्होंने बताया, ‘‘महिला निर्माणाधीन इमारत की छत पर गई और वहां से छलांग लगा दी। उसे गंभीर चोटें आई हैं और उसकी हालत नाजुक है।’’
पुलिस ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आत्महत्या की कोशिश से पहले महिला का अपने पति से विवाद हुआ था।
निरीक्षक राखी पांडे ने कहा कि महिला के स्वस्थ होने के बाद उसका बयान दर्ज किया जाएगा।