Paritosh loses in the Puyo Puyo quarterfinals, India loses to Hong Kong in Pokémon Unite
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
भारत के लिए पदार्पण करने वाले परितोष का एशियाई खेलों में पुयो पुयो चैंपियंस ईस्पोर्ट्स स्पर्धा का अभियान शनिवार को यहां क्वार्टर फाइनल में समाप्त हो गया जिसमें उन्हें दक्षिण कोरिया के कांग डोंगशिन से 0-5 से हार का सामना करना पड़ा।
भारत पोकेमॉन यूनाइट ईस्पोर्ट्स स्पर्धा के ग्रुप चरण के अंतिम चयन में भी हांगकांग से 1-2 से हार गया।
भारतीय टीम में अदनान मोहम्मद बादशाह, रुद्र नारायण नायक, दीपकुमार विपुलभाई पटेल, साई कृष्णा नल्लूरी, दीपज्योति लक्ष्मण नाथ और रूबेन गॉडफ्रे फर्नांडिस शामिल थे।
भारत को शुक्रवार को अपने शुरुआती ग्रुप सी मुकाबले में दक्षिण कोरिया से 0-2 की हार का सामना करना पड़ा था।
इससे पहले परितोष को कांग से 0-5 से हार का सामना करना पड़ा। परितोष एक भी पीरियड में जीत हासिल नहीं कर पाए और कांग ने 5-0 से आसान जीत हासिल करके सेमीफाइनल में जगह बनाई।