Maintain constant vigil in Jammu and Kashmir, intensify intelligence-based operations: Army Chief
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खतरों से निपटने के लिए लगातार सतर्कता बरतने और बेहतर खुफिया आधारित अभियानों की जरूरत पर जोर दिया है।
जनरल सेठ ने शुक्रवार को कुपवाड़ा और बडगाम समेत उत्तर और मध्य कश्मीर के अग्रिम इलाकों का दौरा किया और क्षेत्र में तैनात बलों की अभियानगत तैयारियों की समीक्षा की।
अतिरिक्त लोक सूचना महानिदेशालय (एडीजीपीआई) ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘जनरल सेठ ने श्रीनगर स्थित चिनार कोर के तहत राष्ट्रीय राइफल्स के सेक्टर मुख्यालय का दौरा किया और आतंकवाद रोधी अभियानों के लिए अभियानगत तैयारियों की समीक्षा की।’’
सेना प्रमुख को मौजूदा सुरक्षा स्थिति और आतंकवादी खतरों का ‘‘पता लगाने, इन्हें रोकने और निर्णायक तरीके से’’ जवाब देने के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी दी गई।
सभी रैंक के जवानों की पेशेवर क्षमता, प्रतिबद्धता और उच्च स्तर की अभियानगत तैयारियों की सराहना करते हुए जनरल सेठ ने उन्हें लगातार सतर्क रहने, खुफिया-आधारित अभियानों को और बेहतर बनाने तथा उभरते खतरों का तेजी से और सटीक तरीके से जवाब देने की क्षमता बनाए रखने का आह्वान किया।