हमें आधुनिक सोच के साथ आगे बढ़ना होगा: प्रधानमंत्री मोदी

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 17-07-2026
We have to move forward with modern thinking: PM Modi
We have to move forward with modern thinking: PM Modi

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को यहां 4,700 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करते हुए कहा कि ‘विकसित भारत’ की यात्रा के साथ-साथ एक आधुनिक सोच भी होनी चाहिए, जो भविष्य की तकनीकों और स्वास्थ्य सेवाओं पर केंद्रित हो।

मोदी ने कहा, ‘‘हमें ऐसे फैसले लेने चाहिए, जो न केवल वर्तमान पीढ़ी को लाभ पहुंचाएं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी उपयोगी साबित हों। हमें ऐसे संस्थान बनाने चाहिए जो समय के साथ और मजबूत होते जाएं। भाजपा के नेतृत्व वाली राजग सरकार इसी दिशा में तेजी से काम कर रही है।"
 
मोदी चंडीगढ़ के पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (पीईसी) में एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले उन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा और सड़क बुनियादी ढांचे से जुड़ी कई परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया।
 
मोदी हरियाणा के जींद दौरे के बाद पीईसी पहुंचे। वहां उन्होंने जींद और सोनीपत के बीच हाइड्रोजन से चलने वाली भारत की पहली ट्रेन को हरी झंडी दिखाई।