मुख्यमंत्री काफिले के वाहनों का इस्तेमाल नहीं करेंगे विजय: टीवीके

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 07-05-2026
Vijay will not use vehicles in the CM convoy: TVK
Vijay will not use vehicles in the CM convoy: TVK

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
तमिलगा वेत्री कड़गम (टीवीके) के प्रमुख विजय ने प्रोटोकॉल के तहत तमिलनाडु के मुख्यमंत्री को दिए जाने वाले पुलिस काफिले के वाहनों को अपने शपथ ग्रहण से पहले इस्तेमाल करने से इनकार कर दिया। पार्टी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
 
पुलिस के एक अधिकारी ने पुष्टि की कि विधानसभा चुनाव परिणामों की घोषणा के बाद ‘‘प्रोटोकॉल के तहत’’ विजय को उपलब्ध कराए गए मुख्यमंत्री काफिले के वाहन लौटा दिए गए।
 
अधिकारी ने यह भी कहा कि शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां पूरी हैं।
 
टीवीके ने स्पष्ट किया कि पार्टी के संस्थापक विजय ने ‘‘व्यक्तिगत रूप से अनुरोध किया था कि काफिले के वाहन लौटा दिए जाएं।’’
 
टीवीके ने यहां एक बयान में कहा, ‘‘विजय ने कहा कि वह स्पष्ट जनादेश के साथ सरकार बनाने के बाद ही मुख्यमंत्री स्तर की आधिकारिक सुरक्षा स्वीकार करेंगे।’’
 
विधानसभा चुनावों में टीवीके को 108 सीट मिलने के बाद चार मई को विजय को आवंटित काफिले के चार वाहन उनके अनुरोध के बाद उनके आवास से लौटाए गए।
 
यहां तक कि छह मई को जब विजय ने सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मुलाकात की, तब भी पुलिस ने उनके पनैयूर स्थित आवास के पास और यहां लोक भवन के सामने सुरक्षा तैनात की थी। विजय ने राज्यपाल से मिलने के लिए सरकारी वाहन का इस्तेमाल नहीं किया।