नियुक्ति प्रक्रिया में अब नहीं चलती सिफारिश : आदित्यनाथ

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 07-05-2026
Recommendations no longer count in the appointment process: Adityanath
Recommendations no longer count in the appointment process: Adityanath

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य में सरकारी भर्तियां पारदर्शी और प्रौद्योगिकी के जरिये किए जाने का दावा करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि अब चयन प्रक्रिया के किसी भी चरण में सिफारिश या गलत तरीकों की कोई गुंजाइश नहीं है।
 
मुख्यमंत्री ने लखनऊ के लोक भवन में आयोजित कार्यक्रम में आयुष विभाग, व्यावसायिक शिक्षा और कौशल विकास विभाग, और दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के 481 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किये।
 
उन्होंने इस अवसर पर कहा कि अगर नीयत साफ और नीति स्पष्ट हो तो सकारात्मक परिणाम आने में देर नहीं लगती और यह नियुक्ति-पत्र वितरण कार्यक्रम इसका उदाहरण है।
 
आदित्यनाथ ने दावा किया कि पिछले नौ वर्षों में प्रदेश सरकार ने नौ लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी देकर कीर्तिमान स्थापित किया है।