आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे ने सिक्किम की सामुदायिक भागीदारी पर आधारित पर्यावरणीय पहलों की बुधवार को सराहना की राज्य के प्रमुख कार्यक्रम ‘मेरो रुख, मेरो संतति’ (मेरा पेड़, मेरी विरासत) को एक ऐसा आदर्श बताया, जिसे पूरे देश में लागू किया जाना चाहिए।
सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) और श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री करंदलाजे ने बुलबुले स्थित स्मृति वन में देशव्यापी ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत आयोजित एक कार्यक्रम में यह बात कही। उन्होंने इस अभियान के तहत खुद भी एक पौधा लगाया, जिसका उद्देश्य माताओं के सम्मान में पौधारोपण को बढ़ावा देकर पर्यावरण का संरक्षण करना है।
वहां मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने सिक्किम के वन और पर्यावरण विभाग के नए और अनूठे पौधारोपण कार्यक्रमों की प्रशंसा की। उन्होंने विशेष रूप से ‘मेरो रुख, मेरो संतति’ योजना की सराहना की।