सोशल मीडिया पर ‘विवादित’ सामग्री पोस्ट करने के मामले में कोलकाता पुलिस के दो उपायुक्त निलंबित

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 11-07-2026
Two Kolkata Police Deputy Commissioners suspended for posting 'controversial' content on social media
Two Kolkata Police Deputy Commissioners suspended for posting 'controversial' content on social media

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
सोशल मीडिया पर ‘‘विवादित’’ सामग्री पोस्ट करने के मामले में कोलकाता पुलिस के दो उपायुक्तों को निलंबित कर दिया गया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
 
अधिकारी ने बताया कि आंतरिक समीक्षा में दोनों पुलिस अधिकारियों को सोशल मीडिया गतिविधियों से संबंधित नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई।
 
अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘पुलिसकर्मियों, विशेष रूप से वरिष्ठ अधिकारियों को सोशल मीडिया मंचों का इस्तेमाल करते समय सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। ऐसी किसी भी सामग्री की नियमों के अनुसार जांच की जाती है जिससे जनता की धारणा या पुलिस बल की छवि पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है।’’
 
उन्होंने बताया कि निलंबित अधिकारियों में पुलिस उपायुक्त-तृतीय (उत्तर मंडल) विधान साहा और पुलिस उपायुक्त (बंदरगाह मंडल-द्वितीय) पार्थ प्रतिम दास शामिल हैं।
 
सूत्रों ने बताया कि दोनों अधिकारियों का निलंबन 2025 में पुलिस के एक ‘व्हाट्सऐप’ समूह में उनकी कथित टिप्पणियों से जुड़ा है।