झारखंड में आईईडी विस्फोट में सीआरपीएफ के दो जवान घायल

Story by  आवाज़ द वॉयस | Published by  onikamaheshwari | Date 08-08-2025
Two CRPF jawans injured in IED blast in Jharkhand
Two CRPF jawans injured in IED blast in Jharkhand

 

रांची
 
झारखंड के चाईबासा में एक आईईडी विस्फोट में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के कम से कम दो जवान घायल हो गए। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
 
एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना दोपहर के समय एशिया के सबसे घने जंगलों में से एक सारंडा जंगल में जराइकेला के पास मनके इलाके में हुई, जब सीआरपीएफ के जवान तलाशी अभियान चला रहे थे।
 
दोनों जवान सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन के हैं। अधिकारी ने कहा, "दोनों घायल जवानों को बेहतर इलाज के लिए रांची ले जाया जा रहा है।" उन्होंने बताया कि तलाशी अभियान जारी है।