Rakhis were tied on the Jammu-Kashmir border, students made rakhis and tied them to the border guards
ओनिका माहेश्वरी/ नई दिल्ली
देश में शनिवार यानी 9 अगस्त को रक्षाबंधन मनाया जाएगा। जम्मू और कश्मीर के सीमा क्षेत्रों में रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर दिल छूने वाली घटनाएं देखी गईं।
छात्रों ने भारतीय सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों और सीमा प्रहरीयों को राखियां बांधकर उनके साहस और बलिदान को सम्मानित किया। इस भावुक मौके पर जवानों ने अपने कलाई पर राखी बांधे हुए अपनी तस्वीरें साझा की, जो रक्षाबंधन के इस अवसर की महत्वता को और भी बढ़ा रहे थे।
सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों ने अपनी ड्यूटी के बावजूद इस प्यारे और दिल से जुड़े पर्व को बड़े श्रद्धा भाव से मनाया। छात्र-छात्राओं ने इन्हें सम्मानित करते हुए राखी बांधी और इस प्रकार, न केवल भाई-बहन के रिश्ते को सम्मानित किया, बल्कि सीमा पर तैनात हमारे वीर जवानों के प्रति आभार और स्नेह भी व्यक्त किया।
रक्षाबंधन का यह त्यौहार इस बार एक नए आयाम पर पहुंचा, जिसमें भाई-बहन का रिश्ता सिर्फ घर तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि सीमा पर तैनात जवानों से भी गहरा जुड़ाव हुआ।