महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में दो भाइयों को 20-20 साल की सजा

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 12-08-2026
Two brothers sentenced to 20 years each for gang-raping a woman
Two brothers sentenced to 20 years each for gang-raping a woman

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 कानपुर की एक अदालत ने 2021 में इटावा में एक शादीशुदा महिला को करीब तीन माह तक बंधक बनाकर उससे सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में दो भाइयों को 20-20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है।
 
अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि इस अपराध में अपने बेटों की मदद करने की आरोपी महिला को भी अदालत ने दोषी ठहराते हुए चार साल के कारावास की सजा सुनाई।
 
अपर मुख्य शासकीय अधिवक्ता जितेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि यशोदा नगर निवासी महिला 13 मार्च 2021 को अपने दो वर्षीय बेटे के साथ राशन कार्ड के लिए आवेदन करने गोविंद नगर स्थित आपूर्ति कार्यालय गई थी तभी इटावा निवासी अनवार और उसके भाई छोटू ने कथित तौर पर उसका अपहरण कर लिया।
 
उन्होंने बताया कि दोनों आरोपी महिला को इटावा ले गए और करीब तीन माह तक उसे बंधक बनाकर रखा। इस दौरान दोनों भाइयों ने उससे कई बार सामूहिक दुष्कर्म किया।