टीवीके सरकार हकीकत से परे, 'सिनेमा' जैसी : एएमएमके प्रमुख दिनाकरण

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 02-09-2026
TVK government out of touch with reality, like 'cinema': AMMK chief Dhinakaran
TVK government out of touch with reality, like 'cinema': AMMK chief Dhinakaran

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
अम्मा मक्कल मुनेत्र कषगम (एएमएमके) के महासचिव टीटीवी दिनाकरण ने बुधवार को तमिल वेत्री कषगम (टीवीके) के शासन को हकीकत से परे, एक "सिनेमा" देखने जैसा करार दिया।
 
यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए दिनाकरण ने सी जोसेफ के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ दल की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि गुमनाम चेहरों को चुनावी मैदान में उतारने के बावजूद, इस पार्टी ने युवाओं को इंस्टाग्राम रील और फिल्मी चमक-दमक के दम पर लुभाया और इसी तरह विधानसभा में 108 सीटें हासिल की।
 
उन्होंने कहा, "यह शासन बिल्कुल सिनेमा देखने जैसा है। हकीकत और इस सरकार के कामकाज के बीच कोई संबंध नहीं है।"
 
दिनाकरण ने नवनिर्वाचित विधायकों और मंत्रियों की क्षमताओं पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्हें तमिल भाषा और सामान्य गणित का बुनियादी ज्ञान तक नहीं है।
 
उन्होंने ऐसे कुछ वाकयों का जिक्र किया जहां टीवीके विधायक आसान संख्याओं को गलत पढ़ रहे थे और मिलीलीटर को मिलीमीटर समझकर भ्रमित हो रहे थे।