Taking into account Bihar's concerns, appropriate decision will be taken on Farakka Treaty: Jaishankar
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा है कि फरक्का (गंगा) जल संधि के संदर्भ में केंद्र सरकार बिहार की पेयजल और औद्योगिक जल जरूरतों सहित अन्य चिंताओं से अवगत है और उन्हें ध्यान में रखते हुए वह ‘‘उपयुक्त निर्णय’’ लेगी।
जयशंकर ने जनता दल (यूनाइटेड) के कार्यकारी अध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य संजय झा को लिखे पत्र में यह टिप्पणी की।
झा ने बीते मानसून सत्र के दौरान छह अगस्त को राज्यसभा में फरक्का जल संधि का विशेष उल्लेख करते हुए सरकार से आग्रह किया था कि फरक्का (गंगा) जल संधि के नवीनीकरण के दौरान बिहार के जल हितों की रक्षा की जाए।
विदेश मंत्री ने 28 अगस्त की तिथि वाले पत्र में कहा कि सरकार गंगा जल संधि से संबंधित झा की चिंताओं को पूरी तरह समझती है।