खालिस्तानी नेता गुरपतवंत पन्नू के घर पर फहराया तिरंगा

Story by  मलिक असगर हाशमी | Published by  [email protected] | Date 11-08-2022
खालिस्तानी नेता गुरपतवंत पन्नू के घर पर फहराया तिरंगा
खालिस्तानी नेता गुरपतवंत पन्नू के घर पर फहराया तिरंगा

 

आवाज द वॉयस /चंडीगढ़ 

प्रतिबंधित सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) समूह के नेता गुरपतवंत सिंह पन्नू के आवास पर गुरुवार को राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया.  उसकी ओर से प्रमुख स्थानों पर खालिस्तानी झंडा फहराने पर नकद इनाम की घोषणा की गई थी.
 
हालांकि, 75वें स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले लोगों का एक समूह यहां पन्नू के आवास पर पहुंचा और तिरंगा फहराया. उसके आवास के बाहर कई लोगों को भारतीय झंडा लहराते हुए भी देखा गया.
 
बता दें कि एसएफजे एक यूएस-आधारित खालिस्तानी अलगाववादी समूह है जिसकी स्थापना पन्नून ने की थी. इसे 2019 में भारत में बैन कर दिया गया था.
 
भारत के स्वतंत्रता दिवस से पहले, पन्नू ने कथित तौर पर एक भड़काऊ संदेश जारी किया था जिसमें प्रमुख स्थानों पर खालिस्तानी झंडा फहराने वालों के लिए नकद पुरस्कार की घोषणा की गई थी.
 
भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में 13 से 15 अगस्त तक होने वाले आजादी का अमृत महोत्सव के तहत केंद्र सरकार ने हर घर तिरंगा अभियान शुरू किया है.
 
आजादी का अमृत महोत्सव स्वतंत्रता के 75 साल और भारत के लोगों, संस्कृति और उपलब्धियों के गौरवशाली इतिहास को मनाने का सरकार ने ऐलाना किया है.
 
हालांकि, कुछ कट्टरपंथी तत्व सरकार के इस कदम का विरोध कर रहे हैं.इस सप्ताह की शुरुआत में, शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के प्रमुख सिमरनजीत सिंह मान ने भी हर घर तिरंगा अभियान के बहिष्कार का आह्वान किया था. शिअद सांसद के इस बयान से सोशल मीडिया पर खलबली मच गई थी.