आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में प्रशिक्षण हासिल कर रहे भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के एक अधिकारी ने सोमवार को आत्महत्या का प्रयास किया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी पर एक महिला प्रशिक्षु अधिकारी का पीछा करने और उनका यौन उत्पीड़न करने का मामला दर्ज है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी ने अपने एक दोस्त के अपार्टमेंट में कोई जहरीला पदार्थ खा लिया और इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया, ‘‘उन्होंने आत्महत्या का प्रयास किया और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’’