गोदरेज एग्रोवेट ने तेलंगाना में 300 करोड़ रुपये का ऑयल पाम परिसर शुरू किया

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 20-07-2026
Godrej Agrovet commissions Rs 300 crore oil palm complex in Telangana
Godrej Agrovet commissions Rs 300 crore oil palm complex in Telangana

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
गोदरेज एग्रोवेट लिमिटेड ने सोमवार को तेलंगाना के खम्मम में 300 करोड़ रुपये के कुल निवेश से स्थापित एकीकृत ऑयल पाम परिसर का उद्घाटन किया।
 
कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि इस परिसर में ऑयल पाम मूल्य श्रृंखला के सभी चरणों को एक ही छत के नीचे लाया गया है। इसमें बीज एवं जेनेटिक्स, नर्सरी, अनुसंधान एवं विकास (आरएंडडी) केंद्र, मिल और आगामी अत्याधुनिक रिफाइनरी शामिल हैं।
 
कंपनी ने बताया कि इस परिसर में स्थित मिल, राज्य में किसी निजी कंपनी द्वारा स्थापित की जाने वाली पहली मिल है। इसने 30 टन प्रति घंटे की क्षमता के साथ परिचालन शुरू कर दिया है, जिसे आगे बढ़ाकर 60 टन प्रति घंटा करने के लिहाज से डिजाइन किया गया है।
 
कंपनी ने कहा कि इस विस्तार का उद्देश्य वर्ष 2030 तक तेलंगाना में ऑयल पाम के बागान क्षेत्र को मौजूदा के 10,000 हेक्टेयर से बढ़ाकर 30,000 हेक्टेयर करना है।