पश्चिम बंगाल में समपार फाटक पर ट्रेन की टक्कर से वाहन में सवार दो स्कूली छात्र समेत तीन लोगों की मौत

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 17-07-2026
Three people, including two school students
Three people, including two school students

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में शुक्रवार सुबह एक रेलवे समपार फाटक पर ट्रेन की टक्कर से एक वाहन में सवार दो स्कूली छात्र समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पूर्वी रेलवे के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पूर्वी रेलवे के अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना सुबह करीब सात बजे कर्ण सुबर्ण रेलवे स्टेशन के निकट एक समपार फाटक पर हुई। इस घटना में वाहन चालक समेत तीन अन्य लोग घायल हुए हैं।
 
अधिकारी ने बताया कि समपार फाटक के ‘गेटमैन’ को ड्यूटी में लापरवाही के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
 
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णन ने प्रत्येक मृतक के परिजन के लिए 10-10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की।
 
उन्होंने बताया, ‘‘कटवा से लगभग 48 किलोमीटर दूर कर्ण सुबर्ण स्टेशन के पास समपार फाटक पर स्कूली बच्चों को ले जा रही कार रेल पटरी पार कर रही थी तभी एक लोकल ट्रेन ने वाहन को टक्कर मार दी।’’
 
उन्होंने बताया कि घायलों को शुरू में स्थानीय अस्पताल ले जाया गया और बाद में उन्हें बर्द्धमान मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर किया गया।
 
अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि घटना के कारणों की जांच के लिए 10 सदस्यीय टीम को घटनास्थल पर भेजा गया है।