Opposition's allegations are baseless: Bihar Deputy Chief Minister Bijendra Prasad Yadav
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
बिहार के उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने शुक्रवार को विपक्षी दलों और जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य सरकार को जनता का पूरा समर्थन प्राप्त है। उन्होंने कहा कि सरकार को चलाने के लिए विपक्ष के प्रमाण-पत्र या उसके झूठे आरोपों की आवश्यकता नहीं है।
उपमुख्यमंत्री ने राज्य का खजाना खाली होने के विपक्ष के दावों को पूरी तरह निराधार और बेबुनियाद बताया। उन्होंने कहा कि सरकार वित्तीय अनुशासन के साथ काम कर रही है और ऐसे आरोपों का वास्तविकता से कोई संबंध नहीं है।
पटना में पत्रकारों से बातचीत में यादव ने चर्चित छोटू सिंह मामले पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने जनता दल (यूनाइटेड) में किसी भी प्रकार की अंदरूनी कलह या गुटबाजी से इनकार किया। वहीं, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे से जुड़े घटनाक्रम पर टिप्पणी करने से उन्होंने इनकार कर दिया।
उल्लेखनीय है कि राजद के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने बृहस्पतिवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया था।
आगामी बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के संबंध में उन्होंने दावा किया कि यह सीट राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के पास रही है और वहां गठबंधन की स्थिति बेहद मजबूत है।