Thousands of Argentina fans celebrated the team's World Cup semi-final victory.
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना की विश्व कप की सेमीफाइनल में इंग्लैंड पर 2-1 की जीत का जश्न मनाने के लिए यहां हजारों फुटबॉल प्रशंसक सड़कों पर उमड़ पड़े।
ब्यूनस आयर्स में तब मूसलाधार बारिश हो रही थी लेकिन इससे प्रशंसकों पर कोई असर नहीं पड़ा। इनमें से कई प्रशंसक को अपनी शर्ट उतार कर ही सड़कों पर नाच गा रहे थे। इनमें से कई प्रशंसकों ने अपने शरीर नीले और सफेद राष्ट्रीय रंगों से रंगे थे।
युवा लड़के-लड़कियां बिजली के खंभों और ट्रैफिक लाइटों पर चढ़कर अर्जेंटीना के झंडे लहरा रहे थे। कई लोग फूट-फूटकर रो रहे थे। उन पर भावनाएं पूरी तरह से हावी थी।
अटलांटा में खेले गए मैच में लोटारो मार्टिनेज के इंजरी टाइम की दूसरे मिनट में किए गए विजयी गोल के बाद जश्न का सिलसिला देर रात तक जारी रहा। अर्जेंटीना अब रविवार को विश्व कप फाइनल में स्पेन से भिड़ेगा।
कैथोलिक नन रोसाना बेटो क्रूज़ ने कहा, ‘‘ये सब अजनबी हैं। वे एक दूसरे को नहीं जानते लेकिन फुटबॉल ने उन्हें एकजुट कर दिया है। वे एक साथ उछल कूद और नाच रहे हैं। विश्व कप, हमारी राष्ट्रीय टीम, इन्हीं की वजह से यह सब संभव हो पाता है।’’