पार्टी निर्देशों का पालन नहीं करने पर नेताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी : तेलंगाना मुख्यमंत्री

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 24-06-2026
 they do not follow party instructions: Telangana CM
they do not follow party instructions: Telangana CM

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने बुधवार को चेतावनी दी कि यदि एसआईआर अभियान के क्रियान्वयन के दौरान कोई नेता पार्टी के निर्देशों का पालन नहीं करता पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर पार्टी नेताओं के साथ आयोजित ज़ूम बैठक में भाग लेते हुए मंत्रियों, विधायकों, सांसदों और विधानसभा क्षेत्र प्रभारियों को चुनावी प्रक्रिया के दौरान अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। यह निर्देश मतदाता सूची से वास्तविक मतदाताओं के नाम हटाए जाने की संभावित शिकायतों को देखते हुए दिए गए।
 
मुख्यमंत्री ने कहा, "एसआईआर का मुद्दा बेहद गंभीर है। कुछ नेता एसआईआर को लेकर लापरवाही बरत रहे हैं।" उन्होंने कहा कि जब पार्टी को नुकसान हो रहा हो, तब वह मूकदर्शक बनकर नहीं बैठे रहेंगे।
 
उन्होंने कहा कि उन्हें एसआईआर जागरूकता बैठकों को लेकर जिला-वार रिपोर्ट पहले ही प्राप्त हो चुकी हैं।