लोकसभा में कल होगा श astronaut शुभांशु शुक्ला के ऐतिहासिक अंतरिक्ष मिशन पर विशेष चर्चा

Story by  एटीवी | Published by  [email protected] | Date 17-08-2025
There will be a special discussion in Lok Sabha tomorrow on astronaut Shubhanshu Shukla's historic space mission
There will be a special discussion in Lok Sabha tomorrow on astronaut Shubhanshu Shukla's historic space mission

 

नयी दिल्ली,

लोकसभा सोमवार को “अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री - विकसित भारत 2047 के लिए अंतरिक्ष कार्यक्रम की अहम भूमिका” विषय पर विशेष चर्चा करेगी। यह चर्चा ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला के सफल अंतरिक्ष मिशन से लौटने के बाद आयोजित की जा रही है।

लोकसभा सचिवालय द्वारा जारी एजेंडे में कहा गया है, “अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री - विकसित भारत 2047 के लिए अंतरिक्ष कार्यक्रम की अहम भूमिका पर विशेष चर्चा।”

शुभांशु शुक्ला 15 जुलाई को नासा के एक्सियम-4 (AX-4) मिशन को सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद पृथ्वी पर लौटे थे और रविवार तड़के दिल्ली पहुंचे। दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, उनकी पत्नी, बेटे और परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

शुक्ला नासा के एक्सियम-4 अंतरिक्ष मिशन का हिस्सा थे, जो 25 जून को अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित नासा के केनेडी स्पेस सेंटर से लॉन्च हुआ था। वे 15 जुलाई को कैलिफोर्निया तट के पास समुद्र में सुरक्षित लैंडिंग कर वापस लौटे। इसके साथ ही वे 41 साल बाद अंतरिक्ष जाने वाले पहले भारतीय बने।

इस ऐतिहासिक चर्चा के साथ ही लोकसभा में दो अहम विधेयक भी पेश किए जाएंगे।

  • केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल जन विश्वास (प्रावधानों में संशोधन) विधेयक, 2025 पेश करेंगे।

  • केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भारतीय प्रबंधन संस्थान (संशोधन) विधेयक, 2025 पेश करेंगे, जिसमें भारतीय प्रबंधन संस्थान अधिनियम, 2017 में और संशोधन करने का प्रस्ताव है।