ब्रिक्स सदस्यों के बीच साझा बयान जारी करने पर बनी सहमति : सरकारी सूत्र

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 12-09-2026
There was agreement among BRICS members to issue a joint statement: Government sources
There was agreement among BRICS members to issue a joint statement: Government sources

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली  

 
 भारत की एक अहम कूटनीतिक कामयाबी के तहत, ब्रिक्स के सदस्य देश शनिवार तड़के तक चली लंबी बातचीत के बाद एक साझा बयान जारी करने पर सहमत हो गए हैं। सरकारी सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि बातचीत के दौरान कई विवादित मुद्दों पर मतभेद सामने आए, लेकिन भारत ने सदस्यों के बीच अलग-अलग विचारों में तालमेल बिठाने और आम सहमति बनाने के लिए लगातार बातचीत की, जो तड़के चार बजे तक चली।
 
उन्होंने बताया कि यह कामयाबी इसलिए भी विशेष है, क्योंकि कई क्षेत्रीय और भू-राजनीतिक मुद्दों पर गहरे मतभेदों एवं अलग-अलग रुख के बावजूद ईरान, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) सभी एक ही मंच का हिस्सा हैं।
 
सूत्रों ने बताया कि पश्चिम एशिया में जारी संघर्षों और बढ़ते तनाव के बीच, ईरान, सऊदी अरब और यूएई जैसे देशों के बीच आम सहमति बनाना एक बेहद मुश्किल कूटनीतिक चुनौती थी।
 
उन्होंने बताया कि भारत की कूटनीतिक कुशलता ने यह सुनिश्चित किया कि इन मतभेदों से ब्रिक्स की प्रक्रिया पटरी से न उतरे, जिससे आम सहमति वाले संयुक्त बयान का रास्ता साफ हुआ।