the Vidhana Soudha demanding the removal of Minister Nagendra.
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
वाल्मीकि निगम घोटाले में कथित संलिप्तता को लेकर मंत्री बी. नागेंद्र को मंत्रिमंडल से हटाने की मांग को लेकर सोमवार को विधान सौध का घेराव करने जा रहे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेताओं बी. वाई. विजयेंद्र, आर. अशोक और अन्य को पुलिस ने एहतियातन हिरासत में ले लिया।
विरोध प्रदर्शन के आह्वान पर भाजपा और उसकी सहयोगी पार्टी जनता दल (सेक्युलर) के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में बेंगलुरु के विभिन्न हिस्सों तथा अन्य जिलों से यहां पहुंचे।
प्रदर्शनकारियों को परिसर में प्रवेश करने से रोकने के लिए पुलिस ने विधान सौध के पास अवरोध लगा दिए और द्वारों पर भारी पुलिस बल तैनात किया था।