छात्रों के ख़िलाफ एके-47 का इस्तेमाल व लाठीचार्ज गलत; हम इसके ख़िलाफ हैं: लोजपा (राम विलास) सांसद

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 27-07-2026
The use of AK-47s and lathicharge against students is wrong; we are against it: LJP (Ram Vilas) MP
The use of AK-47s and lathicharge against students is wrong; we are against it: LJP (Ram Vilas) MP

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सहयोगी लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) की सांसद शाम्भवी चौधरी ने बिहार में छात्रों के विरोध प्रदर्शन के दौरान कथित तौर पर एके-47 राइफल के इस्तेमाल और देश के अलग-अलग हिस्सों में प्रदर्शनकारी युवाओं पर लाठीचार्ज को सोमवार को गलत बताते हुए कहा, ‘‘हम इसके ख़िलाफ हैं।’’
 
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता सोनम वांगचुक और कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के प्रवक्ताओं ने स्वीकार किया है कि प्रदर्शनों के दौरान असामाजिक तत्व मौजूद थे और ‘‘कानून-व्यवस्था कायम रखी गई।’’
 
चौधरी ने संसद भवन परिसर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘लोकतंत्र की खूबसूरती यह है कि आप शांति से अपनी बात रख सकते हैं। शांतिपूर्ण विरोध का हमेशा स्वागत है, और हमारे लोकतंत्र में युवाओं को इसमें शामिल होने और अपनी बात रखने का अधिकार है।’’
 
उन्होंने कहा, ‘‘जहां कहीं एके-47 का इस्तेमाल हुआ है, वह गलत है और हम इसके ख़िलाफ़ हैं; विभिन्न स्थानों पर छात्रों पर लाठीचार्ज भी गलत है। हालांकि, सोनम वांगचुक और कॉजपा प्रवक्ताओं ने स्वीकार किया है कि कई मौकों पर विरोध प्रदर्शनों के दौरान असामाजिक तत्व मौजूद थे, और वहां कानून-व्यवस्था कायम रखी गई।’’