राकांपा (शप) विधायक का औषधि निरीक्षक भर्ती परीक्षा में प्रश्न पत्र लीक का आरोप, सीबीआई जांच की मांग

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 27-07-2026
NCP MLA alleges leak of question paper in Drug Inspector recruitment exam, demands CBI probe
NCP MLA alleges leak of question paper in Drug Inspector recruitment exam, demands CBI probe

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) के विधायक रोहित पवार ने सोमवार को दावा किया कि महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) द्वारा औषधि निरीक्षक की भर्ती के लिये आयोजित परीक्षा में प्रश्न पत्र लीक हुआ है।
 
रोहित पवार ने मामले की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) प्रश्न पत्र लीक मामले के एक आरोपी का संबंध सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से है।
 
मुंबई में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में रोहित पवार ने आरोप लगाया कि पिछले कुछ वर्षों में महाराष्ट्र में टीईटी, नीट, राज्य रिजर्व पुलिस बल (एसआरपीएफ) तथा खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) की औषधि निरीक्षक भर्ती परीक्षा सहित कई परीक्षाओं में प्रश्न पत्र लीक के मामले सामने आए हैं।
 
उन्होंने दावा किया, ‘‘संभव है कि एमपीएससी (औषधि निरीक्षक भर्ती) का पूरा प्रश्न पत्र लीक न हुआ हो, लेकिन प्रश्न पत्र तैयार करने वाला व्यक्ति की ईमानदारी संदिग्ध है। आरोप है कि प्रश्न पत्र व्हाट्सऐप के जरिए अभ्यर्थियों को भेजा गया और पांच मिनट के भीतर उसे हटा भी कर दिया गया। मामला तब सामने आया, जब प्रश्न पत्र प्राप्त करने वालों में से एक ने उसे अपने एक मित्र को फॉरवर्ड कर दिया।’’