आरएसएस-भाजपा वैचारिक एजेंडा लागू करने के लिए फडणवीस को केंद्रीय शिक्षा मंत्री बनाना चाहती है: सपकाल

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 03-08-2026
 the Union Education Minister to implement their ideological agenda: Sapkal
the Union Education Minister to implement their ideological agenda: Sapkal

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पार्टी की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने सोमवार को दावा किया भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) अपने वैचारिक एजेंडे को लागू करने के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को केंद्रीय मंत्रिमंडल में लाना चाहते हैं।
 
सपकाल ने यह भी दावा किया कि फडणवीस को केंद्रीय शिक्षा मंत्री पद दिए जाने पर विचार किया जा रहा है।
 
उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में त्रिभाषा नीति और हिंदी को लेकर उठा विवाद एक व्यापक राजनीतिक एजेंडे का हिस्सा था।
 
कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष की ये टिप्पणियां ऐसे समय में आई हैं जब फडणवीस के, खासकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री के रूप में धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद, राष्ट्रीय राजनीति में जाने की अटकलें जोरों पर हैं।
 
संयोगवश, फडणवीस 25 जुलाई को राष्ट्रीय राजधानी भी गए थे, जिस दिन प्रधान ने इस्तीफा दिया था। हालांकि बाद में वह नागपुर लौट आए, जिससे इस तरह की चर्चा को और बढ़ावा मिला।
 
फडणवीस ऐसी अटकलों को खारिज करते रहे हैं।
 
उस समय अपने दिल्ली दौरे के बारे में पत्रकारों के पूछने पर मुख्यमंत्री ने कहा था, ‘‘आज मैं नागपुर में हूं और शाम को मुंबई जाऊंगा। मैं केवल मुंबई और महाराष्ट्र में ही हूं।’’