Chief Minister Bhajan Lal Sharma visited the Mukut Mukharvind Temple on the occasion of Govardhan Puja.
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को गोवर्धन पूजा के अवसर पर डीग जिले के पूंछरी का लौठा स्थित मुकुट मुखारविन्द मंदिर में दर्शन किए।
मुख्यमंत्री ने पत्नी के साथ विधिवत पूजा-अर्चना और अभिषेक कर प्रदेश एवं प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति, खुशहाली और जनकल्याण की कामना की।
इसके बाद मुख्यमंत्री पैदल ही श्रीनाथजी मंदिर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं से मिलकर दिवाली की रामा-श्यामा की और दीपोत्सव की शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने श्रीनाथजी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की और अन्नकूट का प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम, विधायक बहादुर सिंह कोली और शैलेश सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।