कोचीन शिपयार्ड का दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 50 प्रतिशत घटकर 53.8 करोड़ रुपये

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 10-11-2026
Cochin Shipyard's second quarter net profit drops 50% to Rs 53.8 crore
Cochin Shipyard's second quarter net profit drops 50% to Rs 53.8 crore

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली


 
 कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 50 प्रतिशत घटकर 53.77 करोड़ रुपये रह गया।
 
सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी (जुलाई-सितंबर) तिमाही में 107.52 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ दर्ज किया था।
 
कंपनी ने मंगलवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि वित्त वर्ष 2026-27 की जुलाई-सितंबर तिमाही में उसकी कुल आय बढ़कर 1,331.81 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले की समान अवधि में 1,245.88 करोड़ रुपये थी।
 
जहाज विनिर्माण कंपनी का समीक्षाधीन तिमाही में कुल खर्च बढ़कर 1,256.71 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले की समान अवधि में 1,095.97 करोड़ रुपये था।
 
कंपनी के निदेशक मंडल ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए पांच रुपये के प्रत्येक पूर्ण चुकता शेयर पर तीन रुपये का अंतरिम लाभांश (60 प्रतिशत) देने की भी मंजूरी दी।