लद्दाख की आठ पर्वतीय परिषद के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा, चार दिसंबर को होगा मतदान

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 10-11-2026
Election schedule announced for Ladakh's eight hill councils; voting to take place on December 4
Election schedule announced for Ladakh's eight hill councils; voting to take place on December 4

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
लद्दाख प्रशासन ने मंगलवार को लद्दाख स्वायत्त पर्वतीय विकास परिषद (एलएएचडीसी) की आठ परिषदों के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की। इन चुनावों के लिए चार दिसंबर को मतदान होगा।
 
चुनाव कार्यक्रम की घोषणा ऐसे समय की गई है, जब लद्दाख के विभिन्न समूह सर्दियों के दौरान चुनाव कराने का विरोध कर रहे हैं। इसके विरोध में कारगिल में मंगलवार को पूर्ण बंद रहा। लेह एपेक्स बॉडी और कारगिल डेमोक्रेटिक अलायंस (केडीए) सहित कई समूहों ने सर्दियों का मौसम समाप्त होने के बाद चुनाव कराने की मांग की है।
 
लद्दाख के राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तारीख 17 नवंबर तय की गई है। इसके बाद 18 नवंबर को संबंधित निर्वाचन अधिकारियों के कार्यालयों में नामांकन पत्रों की जांच होगी।
 
उम्मीदवार 20 नवंबर को अपराह्न तीन बजे तक अपने नाम वापस ले सकेंगे।
 
अधिसूचना में कहा गया है कि जरूरत पड़ने पर चार दिसंबर को सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक मतदान कराया जाएगा।
 
इसमें कहा गया कि पूरी चुनाव प्रक्रिया आठ दिसंबर तक संपन्न कर ली जाएगी।